फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate elections may be stalled due to one state .. Five have given permission, know which state it is

पीयू सीनेट चुनाव में एक राज्य की वजह से लग सकता है अड़ंगा.. पांच दे चुके हैं अनुमति, जानिए कौन सा राज्य है ये

Wed, 21 Apr 2021 08:19 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
PU Senate elections may be stalled due to one state .. Five have given permission, know which state it is
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के लिए प्रशासन ने छह राज्यों को पत्र भेजा था। इसमें से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड ने चुनाव करवाने के लिए अनुमति दे दी है। दो बार पत्र भेजने के बावजूद हरियाणा ने अभी तक चुनाव के लिए पीयू को अनुमति नहीं दी है। अब पीयू ने फिर से हाईकोर्ट के आदेश की कापी सलंग्न कर स्मरण पत्र भेजा है। हालांकि हाईकोर्ट का आदेश होने के कारण हरियाणा को अनुमति देनी चाहिए। 26 अप्रैल से सीनेट चुनाव शुरू होने वाले हैं, ऐसे में एक राज्य की अनुमति नहीं होना भी चुनाव में रुकावट पैदा कर सकती है।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए हरियाणा में 29 मतदान बूथ केंद्र बनाए जाने हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में 10, दिल्ली में 5, राजस्थान के गंगानगर जिले में एक, उत्तराखंड के काशीपुर में एक और पंजाब में 200 से अधिक मतदान बूथ बनाए जाने हैं। पीयू को सभी जगह से चुनाव की अनुमति नहीं मिलने के कारण परिसर में चुनाव स्थगित होने के अफवाहें फैलने लगी है। इसके अलावा बढ़ते कोरोना के केस भी भ्रम पैदा कर रहे हैं। सभी 6 राज्यों में बूथ स्नातक वर्ग के चुनाव के लिए बनाए जा रहे हैं। इनके चुनाव 16 मई को करवाने जाने हैं। बिना स्नातक वर्ग चुनाव के सीनेट का कोरम पूरा नहीं हो सकेगा। पीयू के सीनेट चुनाव में स्नातक वर्ग से 15 सदस्य चुनकर आते हैं। पीयू से स्नातक करने वाले लोग इसमें वोट देते हैं। इस बार स्नातक वर्ग के लिए 43 सदस्य मैदान में हैं। 3.61 लाख मतदाता हैं। इस वर्ग के चुनाव में देशभर के पीयू के पूर्व विद्यार्थी या वर्तमान विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। इस बार 6 राज्यों में 280 बूथ बनेंगे। सैकड़ों कर्मचारियों की ड्यूटी अकेले स्नातक वर्ग के चुनाव कराने में ही लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed