फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's roster will be stamped on 27 July

पीयू के रोस्टर पर 27 जुलाई को लगेगी मुहर

Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
PU's roster will be stamped on 27 July
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रोस्टर पर 27 जुलाई को मुहर लगने की संभावना है। कमेटी के सदस्य पंजाब के रोस्टर प्लान को देखते हुए निर्णय लेंगे और उसकी रिपोर्ट वीसी को भेज देंगे। वीसी ही इस प्रकरण पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

पीयू के एससी, एसटी व बीसी के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिया जाना था। इसके लिए रोस्टर लागू होना था, लेकिन इसका लाभ आज तक नहीं मिल सका। कर्मचारियों ने इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा केंद्र सरकार, चांसलर कार्यालय, एससी-एसटी आयोग आदि जगहों पर प्रकरण पहुंचाया। वहां से रोस्टर लागू करने के निर्देश मिले। खुद यूजीसी ने भी पीयू से कहा था कि रोस्टर को वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, लेकिन यह तैयार ही नहीं हुआ। हालांकि रोस्टर का ड्रॉफ्ट वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। इसके लिए कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने पंजाब के रोस्टर की कॉपी मांगी थी, जो पीयू को मिल गई। अब 27 जुलाई को कमेटी इस पर अंतिम निर्णय लेगी। साथ ही इसकी सिफारिशें वीसी को भेजेगी। वहीं दूसरी ओर सामान्य वर्ग एसोसिएशन रोस्टर का विरोध कर रही है। उन्होंने भी पीयू समेत उच्चाधिकारियों को अपने तर्क भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed