{"_id":"60eb586c8ebc3e9ead72b773","slug":"pu-s-roster-will-be-passed-this-week-chandigarh-news-pkl4197595115","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह पास हो जाएगा पीयू का रोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह पास हो जाएगा पीयू का रोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में रोस्टर (पदोन्नति में आरक्षण) इस सप्ताह पास होने की संभावनाएं हैं। रोस्टर पर काम कर रही समिति को पंजाब में लागू रोस्टर के नियम मिल गए हैं। इन नियमों पर मंथन करके समिति बैठक करेगी और रोस्टर का फाइनल प्रस्ताव वीसी को भेजेगी। इससे कर्मचारी खुश नजर आ रहे हैं।
तीन दशक से अधिक समय से पीयू में रोस्टर लागू नहीं हो पा रहा। इसके लिए एससी, एसटी, बीसी के कर्मचारी संघर्ष कर रहे थे। कई जगह उन्होंने यह प्रकरण उठाया। इसको लेकर केंद्रीय व पंजाब का एससी-एसटी आयोग गंभीर हुआ। साथ ही यूजीसी ने भी इसे गंभीरता से लिया। आखिर में यूजीसी ने पीयू से कह दिया कि रोस्टर लागू करके उसे वेबसाइट पर अपलोड करेें। इसके बाद पीयू ने इस पर काम तेज कर दिया। कमेटी की हर सप्ताह रोस्टर को लेकर बैठक हो रही है। सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह में रोस्टर को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। वीसी को यह मंजूरी के लिए जाएगा। इसका लाभ इसी साल से संभवत: कर्मचारियों को मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि सामान्य वर्ग कर्मचारी एसोसिएशन इसके खिलाफ हैं। अब पीयू उन्हें कैसे मनाती है, यह बात भी सामने नहीं आ रही है।