फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU's rain water harvesting system is not working

पीयू का रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं कर रहा काम

Sat, 30 May 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
PU's rain water harvesting system is not working
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह कई माह से खराब पड़ा है। पीयू को पता ही नहीं कि कितना पानी जमीन में डाला गया है। मानूसन आने से पहले इस सिस्टम को ठीक करवाने की मांग की है। कहा कि पीयू में कई जगह पानी बहता नजर आता है, इसलिए पहले ही बंदोबस्त होना चाहिए।
विज्ञापन

पीयू के साइंस फैकल्टी के छात्र रोहित शर्मा, अमर सिंह, युवराज आदि ने वीसी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मानसून आने वाला है। पिछले साल बारिश जब हुई थी तो पीयू में जगह-जगह पानी भर गया था। विभागों के आसपास भी जलभराव था। उस समय ऐसा प्रतीत हुआ कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है। छतों का पानी भी यूं ही बहता रहा। हर साल पीयू करोड़ों लीटर पानी जमीन में डाल सकता है, लेकिन सिस्टम काम नहीं कर रहा है। कितना पानी जमीन में डाला गया, यह भी डाटा नहीं है। छात्रों ने कहा है कि सरकारें पानी बचाने का संदेश दे रही हैं। छात्रों को भी सिलेबस में यह पढ़ाया जाता है, लेकिन इस पर काम नहीं किया जा रहा है। छात्रों ने कहा है कि इस पर काम किया जाए और सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed