{"_id":"1ccfcf7e37eca8ed8370697f6cc6798c","slug":"pu-rose-festival-photo-exhibition-and-flower-show-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू रोज फेस्टिवल: फ्लावर शो और फोटो एग्जिबिशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू रोज फेस्टिवल: फ्लावर शो और फोटो एग्जिबिशन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 15 और 16 फरवरी को रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा लेकिन इवेंट इवेंट शुक्रवार से ही शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला के सहयोग से आयोजित पीयू रोज फेस्टिवल में शुक्रवार को फोटो एग्जिबिशन और फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा।
पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि फ्लावर कंपीटीशन के लिए 376 आवेदन और फोटो कंपीटीशन के लिए 42 आवेदन वीरवार शाम तक पहुंचे हैं।
एक हजार से अधिक आवेदन पहुंचे :
पुनिया ने बताया कि रोज फेस्टिवल के तहत स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
एक हजार से अधिक आवेदन फार्म पीयू के रोज फेस्टिवल सेक्रेट्रिएट में पहुंच चुके हैं। पीयू प्रशासन ने इस बार से सभी प्रतियोगिताओं के लिए एंट्री फीस रखी है। इसके बावजूद ट्राइसिटी के लोग और युवा रोज फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
इन नंबर पर मिलेगी जानकारी :
लोग किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9914808484 और 9914003004 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।