{"_id":"63ac7eba17477b2f10132f89","slug":"pu-researcher-returned-from-new-york-infected-with-corona-chandigarh-news-pkl4727407134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: न्यूयॉर्क से लौटा पीयू शोधार्थी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: न्यूयॉर्क से लौटा पीयू शोधार्थी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के ब्वायज हॉस्टल-4 में बुधवार को एक शोधार्थी की रिपोर्ट कोेरोना पॉजिटिव पाई गई है। शोधार्थी को 2 जनवरी तक क्वारंटीन कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शोधार्थी का कोरोना का टेस्ट हुआ था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन की नोडल अधिकारी कां कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के दौरान इसकी जानकारी मिली थी। शोधार्थी जियोलॉजी विभाग का है और हाल ही में अकादमिक कार्य पूरा कर न्यूयॉर्क से लौटा था।
हॉस्टल वार्डन डॉ. नवीन ने बताया कि छात्र ठीक है और उसे अभी तक कोई लक्षण नहीं है। हॉस्टल के कर्मचारियों की ओर से छात्र के भोजन और अन्य आवश्यक चीजों का ध्यान रखा जा रहा है। वार्डन कर्मचारियों के साथ फोन पर निवासी के साथ नियमित संपर्क में है। पीयू के बागवानी विभाग ने एहतियात के तौर पर हॉस्टल को पूरी तरह से सैनेटाइज किया जा चुका है। वहीं अन्य छात्रों को कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करने के साथ एहतियातन फेस मास्क पहनकर रखने को कहा गया है।
शहर में कोरोना के दो मरीज मिले
शहर में बुधवार को कोरोना के दो मरीज पाए गए। वहीं शहर में एक्टिव केसों की संख्या 6 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शहर में बुधवार को कोरोना का पॉजीटिवीटी रेट 0.31 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले 24 घंटों में 651 लोगों ने कोरोना महामारी की जांच के लिए कोविड जांच करवाई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर दाखिल मरीज और वेंटिलेटर पर मरीज की संख्या शून्य है।