फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU releases exam forms for PG students; apply by February 5

Chandigarh News: पीयू के पीजी छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी, 5 फरवरी तक करें आवेदन

Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
PU releases exam forms for PG students; apply by February 5
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए मई 2026 में होने वाली दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं। इसमें एमए, एमएससी, एमकॉम और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थी 5 फरवरी तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा फॉर्म पीयू की आधिकारिक वेबसाइट pgexam.puexam.in पर उपलब्ध हैं। छात्रों को फॉर्म भरते समय रजिस्ट्रेशन लिंक का उपयोग करने और सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है। फॉर्म भरने की अंतिम प्रक्रिया में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बिना फोटो और सिग्नेचर के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद विद्यार्थी उसका प्रिंट आउट निकालकर 6 फरवरी तक परीक्षा शाखा में जमा करवाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर छात्र परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed