फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU released the final list of elections, 8 candidates will face each other for the post of Pradhan

Chandigarh News: पीयू ने चुनावों की फाइनल लिस्ट की जारी, प्रधान के लिए 8 उम्मीदवार होंगे आमने सामने

Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
PU released the final list of elections, 8 candidates will face each other for the post of Pradhan
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनावों को लेकर वीरवार को नॉमिनेशन की फाइनल लिस्ट जारी हुई। इसमें 3 सितंबर को होने वाले चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए सोपू से यूआईएफटी की अरदास कौर, एबीवीपी से लॉ विभाग के गौरव वीर सोहल, पीएसयू ललकार से फिलॉसफी विभाग के जोबनप्रीत सिंह, एएसएपी से यूआईईटी के मनकीरत सिंह मान, एएसएफ से यूआईएलएस से नवनीत कौर, एनएसयूआई से लॉ विभाग के प्रभजोत सिंह गिल, सोई से यूआईईटी से सीरत कौर और स्टूडेंट्स फ्रंट से भूगोल विभाग के सुमित कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन



उपाध्यक्ष पद के लिए सत्थ से यआईएलएस के अश्मीत सिंह, बायोफिजिक्स से ईशा चंदर, यूआईईटी से जतिन कंबोज, ह्यूमन राइट सेंटर से नवदीप सिंह और डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज के नवीन कुमार उम्मीदवार हैं। सचिव पद पर यूआईएलएस के अभिषेक डागर, यूआईईटी के जतिन, यूआईएलएस से कोमल प्रीत कौर, कानून विभाग से साहिल जांगड़ा और मानव विज्ञान से विशेष आनंद ढाका चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त सचिव के लिए उम्मीदवारों में आर्यन वर्मा, मोहित मंदराना, सागर खत्री, और सिद्धार्थ बूरा शामिल हैं। इसके अलावा डीआर की पोस्ट के लिए 170 उम्मीदवार मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed