फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU released the exam schedule, now students are waiting for detailed guidelines

पीयू ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, अब छात्र कर रहे विस्तृत दिशानिर्देशों का इंतजार

Mon, 17 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
PU released the exam schedule, now students are waiting for detailed guidelines
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम तो जारी कर दिया, लेकिन अब तक विस्तृत दिशानिर्देश जारी नहीं की हैं। छात्र दिशानिर्देश का छात्र इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र कैसे मिलेगा और उत्तर पुस्तिकाएं कैसे अपलोड करनी हैं, इसका पता नहीं चला है। उन्होंने पीयू प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इसके बारे में बताया जाए।
विज्ञापन

पीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं पहले स्थगित कर दी गई थी, क्योंकि शिक्षकों की हड़ताल चल रही थी। अब हड़ताल खत्म हुई तो परीक्षा के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया। परीक्षाएं 24 जनवरी से होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। ऑनलाइन परीक्षाओं के दिशानिर्देश भी जारी होनी चाहिए थी, जो अब तक नहीं मिल पाई। छात्रों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं की हार्डकॉपी पीयू को भेजनी है या नहीं, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

पेपर कितने देर में डाउनलोड हो सकेगा, इसके लिए कितना अतिरिक्त समय दिया जाएगा, यह सब पीयू को बताना चाहिए। छात्रों का कहना है कि उत्तर पुस्तिका की हार्डकॉपी पीयू नहीं ले, क्योंकि कॉपी भेजने के लिए डाकघर आदि जगहों पर चक्कर लगाने होंगे। इससे कोरोना का प्रसार हो सकता है। साथ ही कॉपी पीयू जाएगी तो वहां भी कर्मचारी आदि संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed