फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU ready for NAAC, team will stay in campus for three days, arrival today

Chandigarh News: नैक के लिए पीयू तैयार, तीन दिन परिसर में रहेगी टीम, आगमन आज

Tue, 01 Aug 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
PU ready for NAAC, team will stay in campus for three days, arrival today
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से नैक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि कई विभागों में टूट-फूट और कई कैंटीनों और लाइब्रेरी के बाहर पार्किंग के हालात अभी भी खस्ता हैं। नैक की टीम मंगलवार को देर शाम पहुंचेंगी। सात सदस्यीय टीम तीन दिन 2 से लेकर 4 जुलाई तक विभागों से लेकर हॉस्टल में व्यवस्थाओं के साथ अकादमिक गतिविधियों व छात्रों को मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन करेगी। जानकारी के अनुसार नैक टीम के लिए पीयू से बाहर रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन की ओर से छात्र संगठनों को कहा है कि नोटिस बोर्ड व दीवारों पर अपने संगठन के पोस्टर न चिपकाएं। पीयू में इस बार छात्र संघ चुनावों का माहौल और प्रचार-प्रसार भी चल रहा है। छात्र नेताओं का कहना है कि वह सिर्फ अपनी शर्ट पर स्टीकर लगाकर घूम सकते हैं। पीयू की संपत्ति पर पोस्टर चिपका कर प्रचार नहीं करना है। वहीं, दौरे के दौरान छात्र संगठनों का कक्षाओं में प्रचार भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को अपने विभागों में रहना है। तीनों दिन छात्रों को भी कक्षाएं पूरी लगाने के निर्देश हैं। इससे अगर इंटरेक्सन का मौका मिले तो विद्यार्थियों का भी फीडबैक लिया जाए। हालांकि पिछली बार की दिशा-निर्देशों पर पीयू कोई खास सुधार नहीं कर पाई है। पीयू में पिछले सालों में शिक्षकों की संख्या घटने के कारण शिक्षक-छात्र अनुपात कम हुआ है। मांग के अनुसार पीयू छात्रों के लिए नए कमरों और हॉस्टल की सुविधाओं को भी बढ़ाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed