फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU players won gold in basketball and swimming

पीयू के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल और तैराकी में जीता स्वर्ण

Thu, 28 Apr 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
PU players won gold in basketball and swimming
चंडीगढ़। जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शहर के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम कर रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी ने बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग में गोल्ड और तैराकी में स्वर्ण पदक जीता है। पीयू की टीम ने बास्केटबॉल के फाइनल में दिल्ली को 85-84 से हराया जबकि तैराकी में पीयू के अनुराग ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं मुक्केबाजी में पीयू के मुक्केबाजों ने 7 कांस्य पदक झटके। इनमें 4 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। लड़कों में हर्ष ने 63 किलो, रवि ने 67 किलो, राहुल ने 71 किलो, प्रीतम ने 86 किलो में कांस्य जीता। लड़कियों में प्रियंका ने 63 किलो, अंजू ने 66 किलो, महक ने 81 प्लस में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं तीन मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। इनमें कोमल 75 किलो, अक्षय 75 किलो, स्वर्ण गिल 92 किलो से अधिक वर्ग में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed