{"_id":"46204e81081a7d282445d0519d46ae02","slug":"pu-now-notification-of-phd-same-day-of-viva-for-research-scholar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से पीएचडी करने वाले रिसर्च स्कॉलर के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू से पीएचडी करने वाले रिसर्च स्कॉलर के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) से पीएचडी करने वाले रिसर्च स्कॉलर के लिए खुशखबरी। पीयू प्रशासन अब वाइवा के दिन ही पीएचडी का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। इससे उन रिसर्च स्कॉलर को लाभ मिलेगा जिन्हें नौकरी के लिए कहीं आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
अभी तक पीयू नियमों के तहत पीएचडी वाइवा के बाद पीयू कुलपति की अनुमति और सिंडीकेट बैठक से मंजूरी के बाद ही पीएचडी पूरी होने की नोटिफिकेशन जारी की जाती थी। लेकिन नए नियमों के तहत नोटिफिकेशन जारी करने की पावर अब कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) को दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार हर महीने पीयू में 20 से 25 स्टूडेंट्स पीएचडी वाइवा में अपीयर होते हैं।
विज्ञापन
रिसर्च कोर्स वर्क का जारी होगा सर्टिफिकेट
पीयू प्रशासन यूजीसी नियमों के तहत 2009 के बाद पीएचडी करने वाले शोधकर्ताओं को कोर्स वर्क का सर्टिफिकेट जारी करेगा। पीएचडी से पहले एमफिल में रिसर्च कोर्स वर्क करने वाले शोधकर्ताओं को यह लाभ मिलेगा। आगामी 23 जनवरी को पीयू सिंडीकेट में इस फैसले पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
यूजीसी 2009 रेगुलेशन(नियमों) के तहत पीएचडी से पहले एंट्रेंस टेस्ट से एमफिल करने वाले शोधकर्ताओं का कोर्स वर्क प्रोग्राम मान्य होगा। सर्टिफिकेट को एकेडमिक कमेटी की मंजूरी के बाद कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन जारी करेगा।