फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU lags behind in Times Ranking, scores down 83 points in last five years

टाइम्स रैंकिंग में पिछड़ी पीयू, पिछले पांच वर्षों में 83 अंक घटा स्कोर

Thu, 02 Jun 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
PU lags behind in Times Ranking, scores down 83 points in last five years
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने बुधवार को जारी टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 में 197वां स्थान लिया है। पिछले पांच वर्षों की तुलना करें तो पीयू का स्कोर 83 अंक घटा है। पिछले वर्ष 2021 में पीयू की रैंक 175 थी जो इस बार 22 अंक घटकर 197 पर आ गई।
विज्ञापन

देश के संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर 42वें स्थान के साथ उच्च स्थान पर रहा है। द एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग रिसर्च, टीचिंग, साइटेशन, इंडस्ट्री इनकम इत्यादि कई मानकों के आधार पर दी जाती है। इसमें पीयू का ओवरऑल स्कोर 34.9 रहा है। वहीं, विभिन्न श्रेणियों साइटेशन में 52.6, इंडस्ट्री इनकम में 35.4, इंटरनेशनल आउटलुक में 16.5, रिसर्च में 18.2 और टीचिंग में 39.2 रहा है। वहीं, उच्च स्थान पर रहे आईआईएससी बैंगलोर का ओवरऑल स्कोर 52 रहा है। साइटेशन में 31.5, इंडस्ट्री इनकम में 88.1, इंटरनेशनल आउटलुक में 24.1, रिसर्च में 60.3 और टीचिंग में 64.1 स्कोर मिला है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में ये रही रैंकिंग
वर्ष - रैंकिंग
2018 - 114
2019 - 136
2020 - 149
2021 - 175
2022 - 197
देश के ये संस्थान पीयू से आगे
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी रोपड़, आईआईटी इंदौर, बीएचयू, इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे और कोलकाता, आईआईटी गांधीनगर और हैदराबाद, इंद्रप्रस्थ दिल्ली, जामिया मिलिया इस्लामिया, जेएनयू, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी इत्यादि।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स....
अभी मूल्यांकन नहीं किया
पंजाब यूनिवर्सिटी की टाइम्स रैंकिंग का अभी मूल्यांकन नहीं किया है इसलिए कारणों की समीक्षा की जाएगी। - प्रो. संजीव शर्मा, निदेशक, आईक्यूएसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed