फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU issued scholarship to more than one thousand students, smile on face

पीयू ने एक हजार से अधिक छात्रों को जारी की छात्रवृत्ति, चेहरे पर छाई मुस्कान

Sun, 04 Apr 2021 05:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
PU issued scholarship to more than one thousand students, smile on face
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक हजार से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति जारी कर दी है। किसी छात्र को पांच तो किसी को दस हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिले हैं। इससे छात्र खुश हैं। कुछ छात्रों के खातों में रकम नहीं पहुंची तो उन्होंने अपने-अपने विभागों के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। पीयू उनकी समस्या का समाधान अगले सप्ताह में करा देगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में पिछले साल विद्यार्थियों ने मांग की थी कि छात्रों से फीस न ली जाए, लेकिन पीयू इसके लिए तैयार नहीं हुई। उसके बाद विरोध तेज हो गया। सभी छात्र संगठन प्रदर्शन करने लगे। अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू हो गया। आखिर में पीयू ने बैठक कर निर्णय लिया कि कोरोना से प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों की फीस माफ की जाएगी, साथ ही अन्य छात्रों को आर्थिक लाभ देने के लिए पांच करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति देंगे। इसके बाद छात्र शांत हो गए। उसी के तहत पीयू ने छात्रों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे। सूत्रों का कहना है कि लगभग दो हजार आवेदन पीयू को मिले थे, जिसमें से पीयू ने एक हजार से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दे दिया। यूआईईटी के भी 400 से अधिक छात्रों को इसका लाभ दिया गया है। जैसे ही खातों में रकम पहुंची तो छात्रों के चेहरे खिल गए। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed