फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU issued helpline numbers for the safety of girls at night

पीयू ने रात को लड़कियों की सुरक्षा के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
PU issued helpline numbers for the safety of girls at night
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से रात के समय विद्यार्थियों और खासतौर पर लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही एडमिन ब्लॉक में बने कंट्रोल सेंटर में सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा के लिए एक अफसर सातों दिन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगा जिससे किसी भी तरह की परेशानी आने पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जा सके और सीसीटीवी फुटेज के जरिए शरारती तत्वों को पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रमुख विक्रम सिंह ने बताया कि पीयू कंट्रोल रूम काफी पहले से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्यरत है। अभी दो साल बाद विद्यार्थी परिसर में आए हैं इसलिए नए छात्रों को इसकी जानकारी नहीं है। पीयू सिक्योरिटी की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसमें एक नंबर कंट्रोल रूम का है और दूसरा नंबर ड्यूटी अफसर है। विद्यार्थी कोई भी सुरक्षा संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। छात्र संगठनों और ग्रुप के माध्यम से पीयू में इन नंबरों को वायरल भी करवा दिया है जिससे सभी छात्रों को इसकी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

इन हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
1. कंट्रोल रूम पीयू सिक्योरिटी : 01722771170
2. पीयू 24 घंटे ड्यूटी अफसर : 09779737403
गेट नंबर-3 पर आईडी कार्ड दिखाने के बाद मिलेगी अनुमति
पंजाब यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की ओर से रात को साउथ कैंपस में जाने के लिए गेट नंबर तीन खोलने की मांग की थी। इसके बाद पीयू अधिकारियों ने बैठक कर गेट नंबर-3 खोलने की मंजूरी दी है। रात को गेट नंबर तीन से जाने वाले छात्रों को अपना छात्र आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा। इसके बाद ही छात्र को वहां से प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति मिलेगी। इससे पहले सिर्फ पैदल जाने वाले छात्रों को गेट नंबर तीन से अनुमति मिलती थी। इस कारण रात को लाइब्रेरी और सेक्टर-14 हॉस्टल इत्यादि में आए छात्रों को साउथ कैंपस-25 में जाने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed