फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU is preparing to do hostel allocation online for hostels

पीयू छात्रावासों के हॉस्टल एलोकेशन ऑनलाइन करने की कर रहा तैयारी

Sun, 17 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
PU is preparing to do hostel allocation online for hostels
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों की हॉस्टल एलोकेशन ऑनलाइन करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर इसी हफ्ते वार्डन और हॉस्टलों के स्टाफ के साथ बैठक आयोजित करवाई गई थी। बैठक के दौरान हॉस्टल एलोकेशन ऑनलाइन करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही हॉस्टल स्टाफ सीनियर असिस्टेंट, क्लर्क इत्यादि को ऑनलाइन पोर्टल की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार हर साल मेरिट के आधार पर हॉस्टलों में सीटें एलोकेट करने में काफी दिक्कत आती है। कई छात्र वेटिंग लिस्ट में होते हैं। अगर ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एलोकेशन होती है तो वेटिंग लिस्ट के छात्र का कमरा उपलब्ध होने पर नंबर आ जाएगा। इससे डीएसडब्ल्यू दफ्तर का काफी काम कम हो जाएगा और छात्रों को भी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे विभागों का काम भी कम हो जाएगा। ऑनलाइन हॉस्टल एलोकेशन की प्रक्रिया कोरोना महामारी से पहले वर्ष 2019 में भी शुरू की गई थी। उस दौरान जब ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया था तब अधिकांश बच्चों को सीटें एलोकेट ऑफलाइन माध्यम में हो गई थीं। बाद में सिस्टम में कुछ टेकिभनकल दिक्कतें भी स्टाफ को आईं।
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल के लिए बनाई कमेटी
हॉस्टल एलोकेशन में ऑनलाइन पोर्टल के लिए ट्रेनिंग देने के बाद इसी हफ्ते एक कमेटी भी बनाई गई है। इस कमेटी के समक्ष हॉस्टल स्टाफ ऑनलाइन पोर्टल में उन्हें आ रही समस्याओं की जानकारी देंगे। स्टाफ को आ रही परेशानियों को सुलझाने का बाद आगामी सत्र में हॉस्टल एलोकेशन ऑनलाइन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेमेस्टर में आई थी हॉस्टल को लेकर परेशानी
कोरोना महामारी के बाद लगभग दो साल बाद पंजाब यूनिवर्सिटी खुली थी इसलिए पहले वर्ष के साथ पुराने विद्यार्थियों को भी मेरिट के आधार पर हॉस्टल में सीटें मुहैया करवानी थीं। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार हॉस्टल में सीटें एलोकेशन को लेकर काफी समस्याएं आई थीं। इसको लेकर छात्र संगठन एसएफएस ने प्रदर्शन भी किया था और हॉस्टल के लिए ऑनलाइन पोर्टल फिर शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed