फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU hostel opening for students from tomorrow

पीयू में विज्ञान संकाय में पढ़ते हैं तो यह फैसला जानना जरूरी

Sat, 20 Feb 2021 08:31 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
PU hostel opening for students from tomorrow
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों के लिए छात्रावास खोलने शुरू कर दिए हैं। पीयू ने शनिवार को नोटिस जारी किया है कि सोमवार से चिकित्सा भौतिकी, न्यूक्लियर चिकित्सा, एमडीएस और एम. फार्मेसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास खोले जाएंगे। इसके साथ ही जिन प्रतिभागियों ने 23 मार्च 2020 से पहले पीएचडी में दाखिला लिया है, उन्हें भी छात्रावास की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

पीयू ने नोटिस में लिखा है कि एईआरबी, डीसीआई और पीसीआई की मांग को देखते हुए चिकित्सा भौतिकी, न्यूक्लियर चिकित्सा, एमडीएस और एम. फार्मेसी के विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। पीयू से मिली जानकारी के अनुसार इनमें कई विद्यार्थियों को पीजीआई में शैक्षणिक काम होने के लिए बाहर कमरे किराए पर लेकर रहना पड़ रहा है। ये कई बार विभाग से छात्रावास की मांग कर चुके थे। अंतिम वर्ष होने के कारण पहले ही एक साल विभाग से दूर रहकर इनकी पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। इन्हें यहां से निकलकर नौकरी के लिए आवेदन करना है, जिसमें प्रयोगात्मक शिक्षा को प्रमुखता से देखा जाता है। पीयू छात्रावास खोलने के साथ इनकी ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

छात्रावास आने से पहले विद्यार्थी इन बातों का रखें ख्याल
1. छात्रावास आने से पहले विद्यार्थी को संबंधित विभाग से लिखित में लेना होगा कि ये विद्यार्थी पीयू की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. विद्यार्थियों को मास्क पहनकर रखना होगा।
3. विद्यार्थियों को छात्रावास में कमरे से बाहर उचित सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
4. छात्रावास में बाहर के किसी भी विद्यार्थी को बुलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
5. विद्यार्थियों को छात्रावास की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
6. छात्रावास में आने से पहले कोरोना जांच करवानी होगी और उसकी रिपोर्ट छात्रावास प्रबंधक को दिखानी होगी।
7. विद्यार्थियों के लिए सीमित भोजनालय (मेस) और दुकानें खोली जाएगी। यहां पर भी सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
एक कमरे में रखेंगे एक विद्यार्थी
डीएसडब्ल्यू प्रो. सुखबीर कौर ने बताया कि एक कमरे में एक ही विद्यार्थी को रखा जाएगा। विद्यार्थियों को निर्देश है कि वे छात्रावास के अंदर भी उचित दूरी बनाए रखें। एक-दूसरे के कमरों में जाने से बचें। विद्यार्थी अपने साथ दो टिफिन लेकर आए ताकि वे भोजनालय से खाना पैक करवाकर कमरे में खा सकें। विद्यार्थियों के लिए सेक्टर-25 में छात्रावास 10, सेक्टर-14 में छात्रावास 4 और 6 के भोजनालय को खोला गया है।

वर्तमान में छात्रावास में रह रहे हैं 450 विद्यार्थी
वर्तमान में पीएचडी और एमडीएस के 450 विद्यार्थी छात्रावास में रह रहे हैं। प्रो. सुखबीर कौर ने बताया कि अभी तक एक छात्रावास में लगभग 30 से 45 विद्यार्थी ही रह रहे हैं। हमने नए विद्यार्थियों के लिए भी एक कमरे में एक विद्यार्थी के ठहरने की व्यवस्था की है। विद्यार्थियों को उनके पुराने छात्रावास में ही ठहराया जाएगा। पीयू चरणबद्ध तरीके से छात्रावास खोलने की तैयारी कर रहा है। अभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास चंडीगढ़ प्रशासन के पास है, हालांकि अभी अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी छात्रावास में आए नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed