फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU has invited applications for admission in PCS coaching, candidates can apply till 13th August

Chandigarh News: पीयू ने पीसीएस कोचिंग में प्रेवश के लिए मांगे आवेदन, 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
PU has invited applications for admission in PCS coaching, candidates can apply till 13th August
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा केंद्र ने अगस्त 2025 में शुरू होने वाले पीसीएस (ज्यूडिशियरी) कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। सेंटर की डायरेक्टर प्रो. ज्योति रतन ने बताया कि आवेदन पत्र 13 अगस्त दोपहर 12 बजे तक किए जा सकेंगे। कक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कुल 50 सीटें हैं। इनमें से 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 5 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। कोर्स का समय लगभग एक वर्ष है और कक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए 50 रुपये है। कोर्स फीस सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 हजार रुपये है। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए फीस 17 हजार रुपये है। इसके अलावा 18% जीएसटी अलग से अदा करना होगा। इसमें वह विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने तीन वर्षीय एलएलबी या बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी या बीबीए एलएलबी पांच वर्षीय पास किया है या वर्तमान में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed