{"_id":"68ed5480ff95303feb059003","slug":"pu-foundation-day-pu-gives-vc-and-registrar-to-universities-along-with-leaders-chandigarh-news-c-16-pkl1079-844681-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू स्थापना दिवस: पीयू ने नेताओं के साथ यूनिवर्सिटीज को दिए वीसी और रजिस्ट्रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू स्थापना दिवस: पीयू ने नेताओं के साथ यूनिवर्सिटीज को दिए वीसी और रजिस्ट्रार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की स्थापना 14 अक्टूबर 1882 को लाहौर में हुई थी। विभाजन के बाद भारत में कुछ समय के लिए यह दिल्ली और शिमला से कार्यरत रही थी। 1958 में यह चंडीगढ़ में स्थापित हो गई थी। इस यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री के साथ बड़े नेता देश को दिए हैं। इतना ही नहीं इस यूनिवर्सिटी कई अन्य यूनिवर्सिटीज को वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार भी दिए हैं। बीते 5 महीने में ही पीयू ने दो वीसी और एक रजिस्ट्रार दिया है।
सोनीपत की यूनिवर्सिटी के वीसी बने पीयू के प्रो. देविंदर सिंह
प्रो. देविंदर सिंह ने सोनीपत की बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी का कार्यभार मई महीने में संभाला। हरियाणा के राज्यपाल एवं बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति बंडारू दत्तात्रेय ने पीयू के विधि विभाग के प्रोफेसर देविंदर सिंह को वीसी नियुक्त किया था। वे पीयू के विधि विभाग में लंबे समय से अध्यापन कर रहे थे और उन्हें विधि शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों का अनुभव था। यह नियुक्ति हरियाणा सरकार के परामर्श से निर्धारित शर्तों एवं नियमों के तहत हुई थी।
बठिंडा की यूनिवर्सिटी के वीसी बने पीयू के प्रो. संजीव शर्मा
पीयू में प्रोफेसर प्रो. संजीव शर्मा को बठिंडा के महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय का वीसी इसकी महीने नियुक्त किया गया है। पंजाब के राज्यपाल ने उन्हें तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया। वे यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज के प्रोफेसर रहे। वे बद्दी महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के प्रबंधन संकाय के डीन भी रहे। उन्होंने पीयू को नेक की सर्वोच्च ए++ ग्रेड और कैटेगरी-I स्टेटस दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सात विश्वविद्यालयों के शोध बोर्ड के सदस्य रहे हैं और नेक, एनबीए, एआईसीटीई के मूल्यांकनकर्ता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बने पीयू के प्रो. अजय रंगा
प्रो. अजय रंगा फरीदाबाद की जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार बने हैं। उन्होंने 23 मई को अपना कार्यभार संभाला। वे पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में विधि विभाग के प्रोफेसर थे। उन्होंने पीयू से विधि में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और उनकी विशेषज्ञता क्रिमिनल लॉ और फॉरेंसिक साइंस है। उन्होंने विधि शिक्षा में कई शोध पत्र और आलेख प्रकाशित किए हैं। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब के चितकारा लॉ स्कूल में डीन के रूप में भी कार्य किया। वे हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, शिमला में रजिस्ट्रार और निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं।