फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU formed a committee to improve the dilapidated condition of the regional center of Sri Muktsar Sahib

Chandigarh News: पीयू ने श्री मुक्तसर साहिब के रीजनल सेंटर की खस्ता हालत सुधारने के लिए कमेटी बनाई

Sun, 05 Mar 2023 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
PU formed a committee to improve the dilapidated condition of the regional center of Sri Muktsar Sahib
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पीयू रीजनल सेंटर श्री मुक्तसर साहिब (पीजी कॉलेज) की खस्ताहाल को सुधारने के लिए कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी इस मामले की रिव्यू करेगी। अमर उजाला की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद पीयू ने यह कदम उठाया है। पीयू के इस सेंटर में करीब 400 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि कॉलेज की दयनीय स्थिति को देखते हुए यहां आने में शर्म महसूस होती है। पीयू का कॉलेज होने के कारण छात्र यहां आ रहे हैं। यहां कमरे ढह गए हैं।
विज्ञापन


कॉलेज के हालात सुधारने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कई बार पंजाब सरकार और पीयू से गुहार की थी, लेकिन संस्थान की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की हालत पीयू के कॉलेज से बेहतर हैं। कॉलेज में बस पीयू का नाम जुड़ा है और क्षेत्र में अन्य पीजी सरकारी कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को यहां मजबूरन दाखिला लेना पड़ता है। खंडहर कक्षाओं में बैठकर विद्यार्थियों का पढ़ने का मन ही नहीं करता है। परीक्षाओं के समय में लॉन में बैठकर पेपर देना पड़ता है। पीयू सीनेटर संदीप कटारिया ने बताया श्री मुक्तसर साहिब रीजनल सेंटर को लेकर पीयू वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग की ओर से क्षेत्रीय सीनेटर व अकादमिक सदस्यों के साथ कमेटी बनाई गई है। जो इस मसले पर आगामी दिनों में चर्चा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed