फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU employees under work pressure .. More than 800 posts vacant, not getting recruited

काम के दबाव में पीयू कर्मचारी.. 800 से अधिक पद खाली, नहीं हो रही भर्ती

Sun, 03 Jan 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
PU employees under work pressure .. More than 800 posts vacant, not getting recruited
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के 800 से अधिक पद रिक्त हैं। इस कारण काम कर रहे कर्मचारियों पर लगातार भार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए अब कर्मचारी एसोसिएशन पीयू प्रशासन पर दबाव बनाने की तैयारी कर रही हैं ताकि रिक्त पद भरे जा सकें। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कम से कम 500 पदों पर तैनाती होने पर ही कर्मचारियों को कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल कांट्रेक्ट व एमटीएस कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पीयू में कर्मचारियों के लगभग 2900 पद हैं। इनके सापेक्ष लगभग 2100 पद भरे हुए हैं। बाकी 800 पद रिक्त चल रहे हैं। 700 पद लिपिकों के हैं। पीयू के पास इस समय लगभग 150 लिपिक ही हैं। वर्ष 2012 में लगभग 300 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। उसके बाद से नहीं हो पाई। हर साल पीयू में करीब 100 से अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके कारण एक-एक कर्मचारियों को दो से तीन सीटों का काम करना पड़ रहा है। कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कौशिक कहते हैं कि कर्मचारियों की पीड़ा को अफसर नहीं समझ रहे हैं। लगातार उन पर भार बढ़ता जा रहा है। अब जल्द ही कर्मचारियों की तैनाती को लेकर पीयू प्रशासन से कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed