फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU did not work on the demands of students of Afghanistan, problems are increasing

पीयू ने अफगानिस्तान के छात्रों की मांगों पर नहीं किया काम, बढ़ रही हैं दिक्कतें

Tue, 24 Aug 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
PU did not work on the demands of students of Afghanistan, problems are increasing
चंडीगढ़। अफगानिस्तान के छात्रों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया। न हेल्पलाइन शुरू हो सकी और न ही उन्हें किराए के मकान से निकालकर छात्रावासों में रखा गया। छात्रों के पास पैसे खत्म हो गए हैं। वे सामाजिक संगठनों आदि से मदद ले रहे हैं। नेट तक रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि पीयू से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पीयू के विद्यार्थियों ने कुछ दिन पहले पीयू प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उस दौरान हरियाणा महिला आयोग के पदाधिकारी भी आए थे। छात्रों ने एक-एक कर सभी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को बताया। छात्रों को लगा कि उनकी समस्याएं हल हो जाएंगी। लगभग एक सप्ताह हो गया, लेकिन अभी तक उन्हें राहत पहुंचाने के लिए काम नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि पीयू हमें छात्रावास में बुलाए, ताकि बाहर किराया न देना पड़े। छात्रों की समस्याओं को भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने समझा। उन्होंने छात्रों को आर्थिंक मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed