फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pu dental student suicide case

पीयू डेंटल मामले में कमेटी गठित

Wed, 04 Dec 2013 02:04 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
pu dental student suicide case
शुक्रवार को पीयू स्थित डेंटल इंस्टीट्यूट में बीडीएस की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर पीयू प्रशासन भी अपने स्तर पर जांच करेगा। मंगलवार को पीयू कुलपति के आदेश पर एक जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


डीन फार्माश्युटिकल साइंसेज प्रो.भूपेंद्र सिंह भूप की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी के अन्य सदस्यों में डीन यूआईईटी प्रो.रेणू विज, डेंटल इंस्टीट्यूट डायरेक्टर-प्रिंसिपल आशीष जैन और प्रो.शैली गुप्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


डिप्टी रजिस्ट्रार (डेंटल इंस्टीट्यूट) को कमेटी कनवीनर नियुक्त किया गया है। कमेटी 2011-12 के सभी परीक्षाओं, रि-वेल्यूएशन, इंटरनल असेसमेंट और प्रेक्टिकल अंकों की जांच करेगी। जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। कमेटी छात्रा की उत्तर पुस्तिकाओं की भी दोबारा जांच करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे डेंटल शिक्षकों द्वारा जानबूझकर फेल करने की बात साफ हो सके। उधर, देर शाम पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट में छात्रा की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। काफी संख्या में डेंटल के छात्र और शिक्षक भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed