फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU degrees are not getting online, students upset

पीयू की डिग्रियां ऑनलाइन नहीं हो पा रही, छात्र परेशान

Sun, 06 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
PU degrees are not getting online, students upset
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने डिग्रियां ऑनलाइन देने की बात कही थी, लेकिन यह कार्य पूरी तरह कारगर नहीं हो पाया। अभी तक हजारों छात्रों की डिग्रियां ऑनलाइन नहीं हो पाई हैं। इससे छात्र परेशान हैं और उन्होंने पीयू प्रशासन को पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन

पीयू ने दो साल पहले पीएचडी व परास्नातक के विद्यार्थियों की डिग्रियां ऑनलाइन करने का काम शुरू किया था। कुछ डिग्रियां ऑनलाइन की गईं और उसका लाभ भी छात्रों को मिला। इस प्रयास की काफी प्रशंसा की गई, लेकिन कोरोना के शुरू होते ही यह कार्य प्रभावित होने लग गया जबकि कोरोना काल में डिग्रियां छात्रों को मिलनी चाहिए थी। परास्नातक के छात्र हिमांशु शर्मा, विनोद सिंह आदि ने पीयू प्रशासन को पत्र लिखे हैं। इसमें कहा गया कि डग्रियां उन्हें नहीं मिल पा रही हैं। ऑनलाइन डिग्रियां मुहैया कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि परास्नातक के अलावा स्नातक की डिग्रियां भी ऑनलाइन की जाएं, क्योंकि आने वाले समय अब ऑनलाइन का ही है। कोरोना काल पता नहीं कब तक चलेगा। ऐसे में लॉकडाउन के कारण शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। छात्र नहीं आ सकेंगे। इसलिए उनकी डिग्रियां ऑनलाइन ही मुहैया कराई जाएं। छात्रों की इस परेशानी को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed