{"_id":"68dd901d032db461be05d458","slug":"pu-celebrated-its-foundation-day-kris-gopalakrishnan-delivered-a-lecture-chandigarh-news-c-16-pkl1043-834204-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू ने मनाया अपना फाउंडेशन डे, क्रिस गोपालकृष्णन ने दिया लेक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू ने मनाया अपना फाउंडेशन डे, क्रिस गोपालकृष्णन ने दिया लेक्चर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपना फाउंडेशन डे बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयू की कुलपति प्रो. रेनू विग ने की। इस अवसर पर आयोजित पीयू वार्तालाप में इन्फोसिस के सह-संस्थापक और पद्म भूषण सम्मानित सेनापति क्रिस गोपालकृष्णन ने प्रौद्योगिकी की रूपांतरण शक्ति: भारत के भविष्य की उत्प्रेरक विषय पर व्याख्यान दिया।
गोपालकृष्णन ने कहा कि पीयू ने पीढ़ियों से नेताओं को तैयार किया है। अब इसे ऐसी भूमिका निभाने की जरूरत है कि यह न केवल ज्ञान का निर्माण करे, बल्कि इनोवेशन, स्टार्टअप्स, कंपनियां और भारत की चुनौतियों के समाधान भी तैयार करे। यूनिवर्सिटी केवल शिक्षण और शोध तक सीमित न रहकर, नवाचार और तकनीक आधारित उद्यमिता पर ध्यान दे। गोपालकृष्णन ने कहा कि भारत इस समय एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है, जहां एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह परिवर्तन को अवसर के रूप में स्वीकार करें।
इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक और पेशेवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शंस प्रो. योजना रावत, आर एंड डी सेल की निदेशक प्रो. मीनाक्षी गोयल, एफडीओ डॉ. विक्रम नैयर, सीओई प्रो. जगत भूषण और संयोजक प्रो. देश दीपक सिंह भी मौजूद रहे।