{"_id":"62bcb9d927d4e542835e44bd","slug":"pu-can-do-ug-admissions-under-cuet-from-next-session-chandigarh-news-pkl4551342150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू अगले सत्र से सीयूईटी के तहत कर सकता है यूजी दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू अगले सत्र से सीयूईटी के तहत कर सकता है यूजी दाखिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी भी अब यूजीसी के निर्देशानुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के तहत अगले सत्र से यूजी दाखिले आयोजित करवाने की योजना बना रही है। इसे लेकर पीयू की ओर से कमेटी बनाई गई थी। अप्रैल में पंजाब शिक्षा विभाग से सीयूईटी को लेकर सुझाव भी मांगे गए थे। मामले में कमेटी की ओर से दी गई सिफारिशों को आगामी पीयू सीनेट में भी रखा जा रहा है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज में दाखिला संस्थान अपनी प्रवेश परीक्षा पीयू सीईटी यूजी के आधार पर देता है। अब आगामी सत्रों से यह व्यवस्था बदलने वाली है। पीयू की ओर से सीयूईटी में आवेदन के लिए आवश्यक जरूरतों और अगले अकादमिक सत्र से इसे लागू करवाने पर काम किया जा रहा है। बता दें कि यूजीसी ने सीयूईटी की परीक्षा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक ही कॉमन टेस्ट शुरू करने के लिए की है जिससे छात्रों को अलग-अलग यूनिवर्सिटी के ढेर सारे एडमिशन टेस्ट देने से राहत मिलेगी। छात्र केवल एक टेस्ट देकर सीयूईटी के तहत दाखिला देने वाली किसी भी यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर आवेदन कर सकता है। अभी तक सभी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कई अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होती थीं। ऐसे में प्रतिभागियों को कई सारे पेपर देने के लिए अलग सेंटर्स पर भागना पड़ता था। कई बार एक ही तारीख पर एक से ज्यादा एंट्रेस टेस्ट होने पर एक परीक्षा छोड़नी पड़ती थी। इसके अलावा अलग-अलग यूनिवर्सिटी को एंट्रेस के लिए दी जाने वाली दाखिला फीस और सेंटरों में आने-जाने वाले खर्चे से भी निजात मिलेगी।