फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU can adopt offline application route to fill vacant seats

पीयू खाली सीटों को भरने के लिए अपना सकती है ऑफलाइन आवेदन का रास्ता

Fri, 11 Dec 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
PU can adopt offline application route to fill vacant seats
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में दाखिले चल रहे हैं। कुछ विभागों में सीटें खाली रह गईं तो कुछ में अधिक आवेदन आए हैं। पीयू प्रशासन इन खाली सीटों को भरने का रास्ता बनाने में जुटा है। बताया जा रहा है कि ऑफलाइन आवेदन भी पीयू इन खाली सीटों के लिए मांग सकती है। हालांकि, इस पर अभी फाइनल निर्णय नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पीयू के विज्ञान संकाय की सीटें पहले भर जाती हैं। यहां दाखिले के लिए सीटों की संख्या से कई गुना आवेदन आते हैं। मैनेजमेंट कोर्सेज की भी अधिकांश सीटें भर जाती हैं। यूबीएस विभाग प्रवेश परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों का चयन करता है। इस विभाग में एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की सीटें कुछ खाली रहती हैं, लेकिन आखिरी समय पर वह भी भर जाती हैं। कला वर्ग से जुड़े विभाग व डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स वाले विभागों की सीटें खाली रहती हैं। सीटों के खाली रहने से पीयू को आर्थिक नुकसान भी होता है। सूत्रों का कहना है कि इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू खाली सीटों को भरने की तैयारी में जुटी है। यदि आवेदन अधिक आए होंगे तो प्रतीक्षा वाले विद्यार्थियों को मौका मिल जाएगा, लेकिन आवेदन कम आए हैं तो फिर ऑफलाइन आवेदन मांगे जा सकते हैं। इस प्लान पर इसी माह में मुहर लग जाएगी। अधिकारी मंथन कर रहे हैं और विभागों से रिपोर्ट भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed