फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU approved the curriculum under the new education policy

Chandigarh News: पीयू ने नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम को दी मंजूरी

Thu, 29 Jun 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
PU approved the curriculum under the new education policy
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बुधवार को अकादमिक काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें इस सत्र में ही स्नातक में लागू की जा रही नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव को मंजूरी दी गई। सीनेट में हुए फैसले के अनुसार बीए के सभी वर्षों में पंजाबी पढ़ाई जाएगी। वहीं पीयू की अकादमिक काउंसिल में बीए, बीएससी, बीकॉम के पहले वर्ष के पाठ्यक्रम को मंजूरी दी गई है। इसे इस सत्र में सिर्फ पीयू परिसर के विभागों में ही पढ़ाया जाएगा। कॉलेजों में इसे अगले सत्र से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

डीयूआई प्रो. रुमिना सेठी ने बताया कि एनईपी के तहत अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में फैकल्टी की ओर से तय पाठ्यक्रम को अकादमिक काउंसिल ने बिना बदलाव के पास कर दिया। पीयू में नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को दूसरे साल में अपने प्रमुख विषय को बदलने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार को पहले वर्ष में मूल विषय के साथ एक अतिरिक्त विषय का चयन करना होगा। पहला वर्ष पूरा करने के बाद उम्मीदवार को विकल्प दिया जाएगा कि वो अपने मूल विषय को अतिरिक्त और अतिरिक्त विषय को मूल में बदल सकता है। इससे अगर छात्र की मूल विषय में रुचि नहीं बन पाई तो उसे दूसरे वर्ष में एक मौका मिल सकेगा। इसके अलावा छात्रों को बहु-विषयक पाठ्यक्रम, योग्यता संवर्धन पाठ्यक्रम, कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम, मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed