फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU alumnus Ujjwal Agarwal honoured with NSS President's Award

Chandigarh News: पीयू के पूर्व छात्र उज्जवल अग्रवाल को एनएसएस प्रेसिडेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित

Fri, 24 Oct 2025 12:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
PU alumnus Ujjwal Agarwal honoured with NSS President's Award

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के एलुमनी सेल की ओर से संस्थान के पूर्व छात्र उज्जवल अग्रवाल के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। उन्हें समाज सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उज्जवल अग्रवाल को वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत-एनएसएस प्रेसिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया।

यह एनएसएस फ्रेमवर्क के अंतर्गत दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। सम्मान समारोह पीयू के कुलपति कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां कुलपति प्रो. रेनू विग ने उज्जवल अग्रवाल को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल ने युवा नेतृत्व, पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रो. विग ने उनके कार्यों को पीयू की सेवा और उत्कृष्टता की भावना का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम यूआईएलएस एलुमनाई सेल की ओर से यूआईएलएस निदेशक प्रो. श्रुति बेदी और एलुमनाई सेल फैकल्टी इंचार्ज प्रो. जयमाला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। दोनों प्रोफेसरों ने उज्जवल अग्रवाल की प्रेरणादायक यात्रा की सराहना की और कहा कि समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार स्नातकों का निर्माण ही असली शिक्षा का उद्देश्य है। उज्जवल अग्रवाल की इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने यूआईएलएस और पीयू का गौरव बढ़ाया है। उनकी सामाजिक सेवा के प्रति निष्ठा ने वर्तमान विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed