{"_id":"64f3a16c5e9596502803e079","slug":"pu-administration-delivered-320-ballot-boxes-to-179-booths-built-in-69-departments-chandigarh-news-c-16-sml1026-229269-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू प्रशासन ने 69 विभागों में बने 179 बूथों पर पहुंचाए 320 बैलेट बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू प्रशासन ने 69 विभागों में बने 179 बूथों पर पहुंचाए 320 बैलेट बॉक्स
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से 69 विभागों में बनाए 179 बूथों पर शनिवार को 320 बैलेट बॉक्सों को पहुंचाया गया। विभागों में विभागीय प्रतिनिधि और छात्रसंघ के प्रतिनिधियों का चुनाव करवाने के लिए बैलेट पेपर चुनाव से एक दिन पहले पहुंचाए जाएंगे। वहीं देर शाम को विभिन्न छात्र संगठनों को परिसर में सात टेंट आवंटित किए गए। पीयू प्रशासन की ओर से टेंट एडमिन ब्लॉक से लेकर आर्ट्स ब्लॉक-1 तक और लाइब्रेरी के सामने अवंटित किए गए हैं। पीयू परिसर में लगाए गए हर टेंट पर सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों की नजर रहेगी। अगर कोई भी छात्र नेता नियमों का अवहेलना करता पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। लेकिन टेंट सिर्फ सात गठबंधन के साथ उम्मीदवारों को आवंटित हुए हैं। राकेश देशवाल को टेंट-8, दिव्यांश ठाकुर को टेंट-7, दविंदरपाल सिंह को टेंट-6, युवराज गर्ग को टेंट- 5, मनिका को टेंट-1, रमनीकजोत कौर को टेंट-2 और कुलदीप सिंह को टेंट-3 आवंटित किया गया है। टेंट पर छात्र किसी भी समय बैठ सकते हैं। उम्मीदवारों को टेंट में बैठक करने के साथ रास्ते से आते-जाते छात्रों के साथ संपर्क करने में आसानी रहती है।
सबसे अधिक यूआईईटी में 2527 मतदाता
पीयू में इस बार छात्रसंघ चुनावों में 68 विभागों में 126 विभागीय प्रतिनिधियों का भी 6 सितंबर को चुनाव होना है। इसमें सबसे अधिक विभागीय प्रतिनिधि यूआईईटी, यूआईएलएस, लॉ, कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चार उम्मीदवारों को चुना जाना है। वहीं सीआईएल, एनर्जी रिसर्च सेंटर, सोशल एक्सक्लूशन, विवेकानंद स्टडीज में डीआर पद के लिए कोई भी उम्मीदवार नहीं है। पीयू में यूआईईटी में सबसे अधिक 2527 और इसके बाद यूआईएलएस में 1900 मतदाता हैं। कुल 15693 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विभाग मतदाता
यूआईईटी - 2527
यूआईएलएस - 1900
लॉ - 1100
डेंटल साइंस - 512
यूआईएचटीएम - 417
यूआईएमएस - 377
यूबीएस - 420
केमिस्ट्री - 398
फिजिक्स - 395
जियोग्राफी - 257
बॉटनी - 225
गणित - 259
साइकोलॉजी - 213
कंप्यूटर साइंस - 346
कैमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी - 645