{"_id":"f5feacff32ab0100c3f26478648cca83","slug":"pu-1946","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की महिला कर्मी बोली, मुझसे छेड़छाड़ हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू की महिला कर्मी बोली, मुझसे छेड़छाड़ हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के प्रशासनिक ब्लॉक की आरएंडएस ब्रांच की एक महिला कर्मचारी द्वारा एक अन्य पीयू कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीयू कैंपस में काफी अफरातफरी मच गई। मामले की शिकायत महिला कर्मचारी ने पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर तक को पहुंचा दी, लेकिन बाद में नॉन टीचिंग एसोसिएशन के अधिकारियों के बीच बचाव करने के बाद देर शाम महिला ने अपनी शिकायत भी वापिस ले ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीयू की एक सीनियर असिस्टेंट द्वारा एक अकाउंट ब्रांच के कर्मचारी पर उसे लगातार तंग करने और गलत हरकत करने की शिकायत पीयू कुलपति को दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पीयू के कर्मचारी एकजुट हो गए। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में उसकी कई महीने का वेतन रोक दिया गया।
इसमें अकाउंट ब्रांच के एक कर्मचारी और अधिकारी का हाथ है। महिला की ओर से लगाए आरोपों कर्मचारी पर गलत कमेंट करने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए।
बाद में प्रशासनिक ब्लॉक की काफी महिला कर्मचारियों ने पुरुष कर्मचारी का पक्ष लेते हुए आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। नॉन टीचिंग अधिकारियों के दखल के बाद महिला की सैलरी संबंधी फाइल निकलवाई गई और मामले को दोपहर बाद शांत कराया गया।