{"_id":"6291336e5d19de07fa21d9c0","slug":"pt-usha-said-it-is-a-matter-of-pleasure-to-be-a-synthetic-track-in-chandigarh-i-will-come-myself-to-give-a-gift-to-the-athletes-chandigarh-news-pkl4519440193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटी उषा बोलीं - चंडीगढ़ में सिंथेटिक ट्रैक बनना खुशी की बात, एथलीटों को तोहफा देने खुद आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटी उषा बोलीं - चंडीगढ़ में सिंथेटिक ट्रैक बनना खुशी की बात, एथलीटों को तोहफा देने खुद आऊंगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। एथलीट होने के नाते मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि उड़न सिख मिल्खा सिंह के शहर में सिंथेटिक ट्रैक बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पूरा होने पर शहर के एथलीटों को तोहफा देने मैं खुद आऊंगी। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान उड़न परी के नाम से मशहूर पीटी उषा ने यह बात कही। वह सेक्टर-17 में 28-29 मई को होने वाली एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने आई हैं। सिंथेटिक ट्रैक सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब पिछली बार शहर आई थीं तो उन्हें पता चला था कि यहां पर एक भी सिंथेटिक ट्रैक नहीं है। इसके बाद प्रशासन और खेल अधिकारियों के साथ बैठक की। जल्द यहां सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए आग्रह किया था। अब जब शहर आना हुआ तो चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारियों से पता चला कि ट्रैक बनाने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
बैठक में हिस्सा लेने देशभर के 20 अर्जुन अवॉर्डी भी पहुंच रहे हैं। वहीं, इसमें एएफआई अध्यक्ष और ओलंपियन सुमरिवाला, लंबी कूद विश्व पदक विजेता और एएफआई की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जॉर्ज, पूर्व एशियाई चैंपियन बहादुर सिंह, ओलंपिक फाइनलिस्ट गुरबचन सिंह रंधावा, राष्ट्रीय कोच द्रोणाचार्य राधाकृष्णन नायर आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
ग्रास रूट लेवल पर बच्चों को करना होगा तैयार
पीटी उषा जोकि जूनियर एथलेटिक चयनकर्ता कमेटी की चेयरमैन हैं ने बताया कि देश में बेहतर एथलीट तैयार करने हैं तो ग्रास रूट लेवल से ही बच्चों को तैयार करना होगा। इसकी शुरुआत अंडर-14 आयु वर्ग से ही होनी चाहिए। देश के सभी राज्यों से इसी आयु वर्ग में टैलेंट उभरने के लिए काम शुरू हो चुका है।
नीरज के पदक लाने से विश्वास बढ़ा
ओलंपिक में एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा की तारीफ करते हुए पीटी उषा ने बताया कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनके स्वर्ण पदक जीतने से देश के खिलाड़ियों में इस खेल के प्रति विश्वास बढ़ा है। अब एथलेटिक्स में भविष्य संवारने के लिए अभिभावक अपने बच्चों को भेज रहे हैं।
शॉर्टकट सफलता का हिस्सा नहीं
हाल ही में देश में एथलेटिक्स इवेंट से पहले डोप टेस्ट में खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने पर पीटी उषा ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी को सफलता हासिल करने के लिए शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए। इससे खिलाड़ी के साथ साथ उनके खेल की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गलत कामों से बचाने के लिए और अधिक जागरुकता शिविर लगाने की जरूरत है।
प्लास्टिक के जैवलिन का अनावरण कल
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव रविंदर चौधरी ने बताया फेडरेशन जैवलिन थ्रो के खेल को प्रमोट करने लिए प्लास्टिक के जैवलिन का अनावरण 29 को चंडीगढ़ में किया जाएगा जिससे इस खेल के प्रति बच्चों की रुचि बढ़े। वहीं, 7 अगस्त को जैवलिन थ्रो दिवस मनाया जाएगा।