फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PSEB Class 10th Result 2024 Punjab Board High School Results Toppers List Updates

PSEB 10th Result: दसवीं के रिजल्ट में बजा लुधियाना का डंका, सेल्फ स्टडी कर अदिति ने पाया पहला मुकाम

Thu, 18 Apr 2024 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

टॉपर बनने की सूचना मिलते ही अदिति और अलीशा ने अपने दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाया। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही दोनों छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया।इस बार भी पीएसईबी के दसवीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार का पास प्रतिशत 97.24 फीसदी रहा है।   

विज्ञापन
PSEB Class 10th Result 2024 Punjab Board High School Results Toppers List Updates
जश्न मनातीं अदिति और अलीशा - फोटो : अश्वनी धीमान

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से गुरुवार दोपहर घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम में लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है।
विज्ञापन



खुद को अपडेट रखा-अदिति
पंजाब में पहले स्थान पर रही अदिति के पिता अजय कुमार सिंह की न्यू शिमला पुरी में दुकान है। अदिति का कहना है कि उसने यह मुकाम सेल्फ स्टडीज करके ही हासिल किया है। वे दिन में छह से सात घंटे तक पढ़ती रही। साथ ही आज के काम को कल पर नहीं छोड़ा और खुद को अपडेट रखा। इसके अलावा अध्यापक ने स्कूल में जो भी पढ़ाया उसे अच्छी तरह से याद कर लिया। वह जीवन में डाक्टर बनना चाहती हैं। आगे वे मेडिकल की शिक्षा हासिल करेंगी। इस उपलब्धि में उनके परिवार एवं अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन


डॉक्टर बनना चाहती हैं अलीशा
पंजाब में दूसरे स्थान पर रही अलिशा शर्मा का कहना है कि उसके पिता पुरोहित हैं। वह कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती है। इसलिए वह आगे मेडिकल की शिक्षा हासिल करेगी। अलिशा कहती है कि उसने खुद ही मेहनत की है और दिन में चार से पांच घंटे तक पढ़ती रही। इस उपलब्धि में उनके परिवार एवं अध्यापकों का अहम योगदान रहा। अध्यापकों ने उनको खूब मेहनत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed