{"_id":"62c4261763019d12d52d8b08","slug":"pseb-10th-result-2022-nancy-of-firozpur-topped-in-punjab-board-10th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board: 650 में हासिल किए 644 अंक, फिरोजपुर की नैंसी ने किया टॉप, टीचर बनने का है सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board: 650 में हासिल किए 644 अंक, फिरोजपुर की नैंसी ने किया टॉप, टीचर बनने का है सपना
Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार
छात्रा नैंसी पुत्री राम कृष्ण निवासी गांव सतिया वाला ने कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षिका बनना चाहती हैं, ताकि स्कूल में बच्चों को बढ़िया तरह से पढ़ा सके।
विज्ञापन
फिरोजपुर की नैंसी ने किया टॉप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। फिरोजपुर (सरकारी हाई स्कूल सतियावाला) की छात्रा नैंसी ने पंजाब में टॉप किया है। स्कूल के शिक्षक नैंसी को उनके घर बधाई देने स्कूल बैंड के साथ पहुंचे। सीमांत गांव गट्टी राजोके स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर सिंह ने नैंसी के घर पहुंचकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने नैंसी को 5100 रुपये का इनाम दिया है। शिक्षकों का कहना है कि नैंसी ने अपने स्कूल के साथ फिरोजपुर का नाम पूरे पंजाब में रोशन किया है। छात्रा नैंसी पुत्री राम कृष्ण निवासी गांव सतिया वाला ने कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षिका बनना चाहती हैं, ताकि स्कूल में बच्चों को बढ़िया तरह से पढ़ा सके।
विज्ञापन
उसने कहा कि मेरी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को जाता है, जिन्होंने हर परिस्थिति में उसका साथ दिया है। स्कूल में शिक्षक जो उसे पढ़ाते थे उसी को घर पहुंचकर दोबारा से अच्छे तरीके से पढ़ती थी। उसकी पढ़ाई में माता और पिता का काफी योगदान रहा है। नैंसी ने 650 अंक में से 644 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
उधर, प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर सिंह व प्रिंसिपल प्रवीन बाला ने कहा कि नैंसी को बधाई देने उनके घर स्कूल बैंड के साथ पहुंचे। नैंसी ने उनके स्कूल और फिरोजपुर का नाम पूरे पंजाब में रोशन किया है। गांव के लोग नैंसी के घर के आगे भंगड़ा करते नजर आए। डीईओ विभाग के अधिकारी भी नैंसी को बधाई देने घर पहुंचे। इस मौके पर डीईओ विभाग के अधिकारी पवन अरोड़ा, विधायक रणबीर भुल्लर के बड़े भाई कुलदीप भुल्लर के अलावा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।