फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protests against CAA in Punjab's Ludhiana like Shaheen Bagh

अब पंजाब में बना 'शाहीन बाग', सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी, जुटे सभी धर्म के लोग

Wed, 12 Feb 2020 09:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Protests against CAA in Punjab's Ludhiana like Shaheen Bagh
सीएए के खिलाफ लुधियाना में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना के संगठनों ने बुधवार को शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की अगुवाई में दिल्ली के शाहीन बाग की तरह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार रोष प्रदर्शन शुरू किया। दाना मंडी में शुरू हुए रोष प्रदर्शन आगाज सर्व धर्मों की प्रार्थनाओं के साथ किया गया। 

विज्ञापन


श्री नील कंठ महादेव सभा से परमिंदर मेहता के आचार्य शिव शंकर, धर्मिदर शर्मा ने गायत्री मंत्र पढ़ा, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से आए ज्ञानी हरजीत सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास की, लुधियाना के चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के पादरी प्रेम शारदा ने प्रार्थना की और नाइब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कुरान शरीफ पढ़ने के बाद दुआ कराई। 

विज्ञापन

Protests against CAA in Punjab's Ludhiana like Shaheen Bagh

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि भारत में किसी को भी सांप्रदायिकता के आधार पर गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत की यह विशेषता है कि यहां अनेकता में एकता है और किसी भी ताकत को इस विशेषता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून धर्म आधारित बनाने के बाद लोगों के अंदर यह भावना पैदा हो गई है कि कुछ ताकतें देश के संविधान को बलना चाहती हैं। नायब शाही इमाम ने कहा कि बाबा साहिब डा. भीमराव आंबेडकर का संविधान संपूर्ण रूप से भारत के प्रत्येक नागरिक को हर तरह की आजादी देता है।

सिख भाईचारे ने लगाया लंगर
प्रदर्शन में सिख भाईचारे की तरफ से सरदार गुरप्रीत सिंह विंकल ने बताया कि देश की एकता और अखंडता के लिए यहां एकत्रित हुए सभी भाई-बहनों के लिए पहले दिन लंगर की सेवा गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहब की तरफ से की गई है। उन्होंने कहा कि सिख पंथ ने हमेशा ही हक और इंसाफ के लिए मजलूम का साथ दिया है। भारत की एकता और अखंडता के लिए हम सब देशवासी एक साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed