फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protesting against CM Hooda in Modi's Rally

मोदी की रैली में हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 19 Aug 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
Protesting against CM Hooda in Modi's Rally

हरियाणा के कैथल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हरियाणा के सीएम हुडडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दरअसल प्रधानमंत्री कैथल में 394 करोड़ की लागत से हाईवे की फोरलेनिंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान मोदी के साथ मंच पर हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो उसी समय भीड़ से हूटिंग शुरू कर दी। हाथों से हूटिंग न करने का इशारा कर रहे सीएम हालांकि शोरगुल के बीच अपना भाषण पूरा किया।
विज्ञापन


इसी बीच स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को शांत होने का इशारा करते नजर आए। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी लोगों को शांत रहने का इशारा किया। लेकिन भीड़ ने किसी की नहीं सुनी। लोग लगातार हूटिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पब्लिक की ओर से अपने खिलाफ लगाए जा रहे नारेबाजी से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा आहत नजर आए।

पीएम ने हाथ जोड़े फिर भी लोग नहीं माने

Protesting against CM Hooda in Modi's Rally
हुडडा के खिलाफ नारेबाजी के दौरान पीएम ने हाथ जोड़कर भी लोगों को शांत रहने का इशारा किया, लेकिन लोगों को यह मंजूर नहीं था।

जब तक सीएम ने अपना भाषण पूरा नहीं कर लिया, तब तक लोग हाथों से ‘ना-ना’ का इशारा करते हुए हूटिंग करते रहे। इस दौरान मोदी-मोदी के नारों से पंडाल गुंजायमान रहा।

उधर, अपने छह मिनट के भाषण में सीएम हुड्डा ने जहां पीएम नरेंद्र मोदी का हरियाणा पहुंचने पर अभिनंदन किया। साथ ही प्रदेश में लंबित आठ प्रोजेक्टों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

प्रधानमंत्री पर हुड्डा ने लगाया आरोप

Protesting against CM Hooda in Modi's Rally
हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच को राजनीतिक का अड्डा बनाया। हुड्डा ने कहा कि वो आगे से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में या उनके साथ किसी भी मंच को आगे से साझा नहीं ‌करेंगे। हुडडा के खिलाफ नारेबाजी से कांग्रेस नेताओं ने भी रोष जाहिर किया।

हुड्डा से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आगे से वो कभी प्रधानमंत्री मोदी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह भाजपा की चाल थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर तीन बजे हरियाणा के कैथल में 394 करोड़ की लागत से बनने वाले 166 किलोमीटर लंबे कैथल-सिवानी-राजगढ़ हाईवे की फोरलेनिंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed