फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest, Screams of pain getting women, pgi not admit patient in chandigarh

दर्द से चिल्लाती रही महिला, पीजीआई ने दाखिल नहीं किया

Tue, 12 Apr 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
protest, Screams of pain getting women, pgi not admit patient in chandigarh
धनास में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जीएमसीएच-32 से रेफर मरीज को पीजीआई में दाखिल नहीं करने से धनास के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने पीजीआई प्रशासन के रवैये के खिलाफ धनास में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में शामिल प्रदीप ने बताया कि नगमा धनास की रहने वाली है। उसके माता-पिता मजदूर हैं। उसके पैर में ट्यूमर हो गया था और उसका इलाज जीएमसीएच-32 के ऑर्थोपीडिक्स डिपार्टमेंट में चल रहा था।
विज्ञापन


 पिछले हफ्ते उसे जीएमसीएच-32 से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। नगमा के माता-पिता उसे लेकर आए, लेकिन पीजीआई में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया। वे लगातार पीजीआई जा रहे हैं, लेकिन उसे डॉक्टर दाखिल नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ नगमा के पैर में दर्द बढ़ता जा रहा है। इसे वह सहन नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


नगमा के अभिभावक उसे वापस जीएमसीएच-32 ले गए, लेकिन वहां भी एडमिट करने से मना कर दिया गया। नगमा व उसके अभिभावकों का दर्द आसपास के लोगों से देखा नहीं गया और उन्होंने धनास में पीजीआई प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोट
पीजीआई के डाक्टर उन्हें एडमिट करने से मना नहीं कर सकते। मरीज से बात करने पर ही पता चलेगा कि आखिर मामला क्या था। मरीज को मेरे पास पीजीआई भेज दें, मैं देख लूंगा कि आखिर क्यों नहीं दाखिल किया गया। 
डॉ. अशोक, पीजीआई के कार्यवाहक प्रवक्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed