{"_id":"689e339b0fd28ada6d0c8c36","slug":"protest-outside-vc-office-over-fee-hike-in-pu-chandigarh-news-c-16-pkl1079-791593-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में फीस वृद्धि को लेकर वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में फीस वृद्धि को लेकर वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी कार्यालय के बाहर स्टूडेंट फ्रंट की ओर से फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि कानून विभाग समेत कई विभागों में फीस में वृद्धि की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जिन कोर्सों की फीस पहले ही बहुत ज्यादा हैं, उनकी फीस भी हर साल बढ़ रही है। कुछ कोर्स ऐसे हैं जिनमें 28 प्रतिशत की वृद्धि बीते कुछ ही सालों में हो चुकी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि हर साल हो रही फीस वृद्धि को रोका जाए।
इसके अलावा गेट नंबर 2 की साइड एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक के पास भी विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के अंदर चालान करने और पुलिस की इंटरफेयरेंस ज्यादा होने के विरोध में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि पीयू के अंदर इस बार हर जगह नाके लगाए गए हैं। उन्होंने विरोध जताया कि इससे यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। एक विद्यार्थी को चार-चार जगह चेकिंग करानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थी रहते हैं न कि अपराधी। जिस तरह पुलिस को लगाया गया है इससे साबित है यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों की आवाज काे दबाना चाहती है। इसलिए यूनिवर्सिटी पहले भी कई हलफनामे जारी कर चुकी है। जिनका वह विरोध का चुके हैं।