{"_id":"da6861c984176ac34b3833ed8637035f","slug":"protest-on-congress-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस वर्करों ने जयललिता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस वर्करों ने जयललिता का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तामिलनाडू की मुख्य मंत्री जय ललिता की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने संबंधी दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-34/35 के चौक पर जय ललिता का पुतला फूंका।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के हत्यारों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री के हत्यारों को ऐसे ही छोड़ दिया गया तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गलत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जय ललिता मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर डीडी जिंदल, प्रदीप छाबड़ा, गुरबचन सिंह, अजय जोशी, भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी, देवेंद्र लुबाना, राजीव मोदगिल, मीनाक्षी चौधरी, पूनम शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन