{"_id":"572764074f1c1b51135ccffe","slug":"protest-of-youth-congress-against-bjp-government-due-to-price-hike-of-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
युवा कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर सेक्टर-19 में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
केसरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों की ख़ुशियां छीन ली हैं। भाजपा सरकार ने सस्ता राशन, कम कीमत पर तेल और गरीब आदमी को अच्छे दिन लाने का वादा कर हिंदुस्तान के लोगों से वोट बटोरे थे मगर ये सभी वादे झूठे निकले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी की इस झूठी सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की ओर से आने वाले समय में भी प्रदर्शन जारी रहेंगे। प्रदर्शन में नवदीप, आशीष गजनवी, ओमकार बैंस, सुनील सूद धीरज कुमार, ललित शर्मा, हरजिंदर सिंह, अश्वनी, राम मेहर इंदौरा, अमरजीत नागर, रवि ठाकुर, इंद्र कुमार, संदीप सिंह हनी, लाडी, भूपिंदर सनी और संजीव बिरला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन