JBT ने अनोखे ढंग से किया सरकार की लेटलतीफी का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 9455 चयनित जेबीटी ने अनोखे ढंग से किया सरकार के लेटलतीफी का विरोध। 9455 चयनित जेबीटी ने अनोखे ढंग से किया सरकार के लेटलतीफी का विरोध। दरअसल हरियाणा के चयनित जेबीटी का पंचकूला में जारी महापड़ाव बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर महापड़ाव पर डटे चयनित जेबीटी ने बुधवार को मुंडन करवाकर सरकार की लेट-लतीफी का विरोध जताया।
चयनित जेबीटी अब वीरवार को छबील लगाकर सरकार का विरोध करते हुए अपनी समस्या लोगों के सामने रखेंगे। इस बीच, महापड़ाव के पहले दिन लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए जेबीटी को उनके घर भेज दिया गया है। चयनित अध्यापक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाते, तब तक उनका महापड़ाव जारी रहेगा।
भर्ती की चयन सूची जारी हुए 21 महीने हो चुके हैं
गौरतलब है कि चयनित जेबीटी की भर्ती प्रदेश की पूर्व सरकार की ओर से की गई थी। 30 मार्च, 2012 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने 9870 जेबीटी की 322 दिन में भर्ती करने का आदेश दिया था, लेकिन यह भर्ती लगातार लटकती रही। इस भर्ती की चयन सूची जारी हुए 21 महीने हो चुके हैं।
प्रदेश की मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चयनित जेबीटी को 29 मार्च, 2015 को 77 दिन में नियुक्ति का वादा किया था। शिक्षा विभाग भी दो बार हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बता चुका है कि हरियाणा के स्कूलों में लगभग 16000 पद रिक्त हैं।