{"_id":"953606c111a28f9a6d94a2840c8798a7","slug":"protest-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" हड़ताली मुलाजमों ने मोहाली में काटा बवाल, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली मुलाजमों ने मोहाली में काटा बवाल, नारेबाजी
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 27 May 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
स्थाई करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे 108 नंबर एंबूलेंस के मुलाजिमों ने आज मोहाली में जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
हड़ताली मुलाजिम मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब फेज 6 स्थित सरकारी कॉलेज की पानी की टंकी पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उसके बाद उन्होंने पंजाब हेल्थ कार्पोरेशन सिस्टम का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की।
मामला बढ़ता देख डीएसपी एसएस सोहल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारी मुलाजिमों को मनाने की कोशिशें जारी हैं।