{"_id":"5759c4184f1c1b17489c5937","slug":"protest-for-jat-reservation-hunger-strike-start-by-jat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: आरक्षण के लिए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: आरक्षण के लिए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण के लिए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण और अन्य मांगों पर जसिया में जाटों का धरना बृहस्पतिवार को 5वें दिन भी जारी रहा। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए धरने पर अब क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। पहले दिन 23 आंदोलनकारी जाट क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
धरना खत्म कराने के लिए तीन दौर की वार्ता विफल होने के बाद अब डीसी अतुल कुमार ने जाट नेताओं को शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सिंचाई विश्राम घर में बातचीत के लिए बुलाया है। हालांकि धरने के आयोजक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (यशपाल मलिक गुट) के जिलाध्यक्ष अशोक बल्हारा ने डीसी से मिलने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे कहीं पर भी वार्ता के लिए नहीं जाएंगे। सरकार मांग पूरी कर दे, उसी समय धरना खत्म कर देंगे। धरना दे रहे जाटों ने शुक्रवार को सीएम की महम में होने वाली रैली का भी बहिष्कार कर दिया है। वक्ताओं ने आग्रह किया कि सीएम महम रैली को स्थगित कर दें। धरने पर महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी लेकर आईं।
विज्ञापन
मैं मुकद्दमों से नहीं डरता, जल्द आऊंगा रोहतक: मलिक
भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस झेल रहे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने गिरफ्तारी से घबराने के आरोपों का जवाब दिया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा और अब यूपी के अलग-अलग जिलों में भी धरने शुरू किए जा रहे हैं।
इसमें अभी तीन-चार दिन का समय लगेगा। इसके बाद रोहतक में आऊंगा। जो लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि केस के कारण गिरफ्तारी के डर से पीछे हट रहा हूं तो उन्हें बताना चाहूंगा कि मुझ पर यह पहला मुकद्दमा नहीं है। इससे पहले भी कई केस दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में डर किस बात का।