{"_id":"ae3cbd18caa8e6e2318fb686eb0173c9","slug":"protest-by-congress-colony-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कालोनी सेल ने थाने का घेराव कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कालोनी सेल ने थाने का घेराव कर जताया रोष
राजेश ढल्ल
Updated Sun, 12 Jan 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के कालोनी सेल ने आज दोपहर 12 बजे एरिया में बढ़ रहे अपराध के खिलाफ धनास पुलिस चौकी का घेराव किया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मालूम हो कि पिछले माह ही कालोनी नंबर-5 के लोग पुनार्वास योजना के तहत बनी नई कालोनी में शिफ्ट हुए है। नेताओं का कहना है कि कालोनी में जमकर सट्टेबाजी, जुआ और शराब खोरी का धंधा हो रहा है जिसे रोकने में धनास पुलिस के कर्मचारी असफल हो रहे है।
सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीयत सिंह पहुंचे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही सख्त कदम उठाएंगे और अपराध समाप्त करने में लोग भी पुलिस के साथ तालमेल बनाकर काम करे।
विज्ञापन
कालोनी सेल के चेयरमैन शशिशंकर तिवारी का कहना है कि कालोनी में पुलिस की गश्त न के बराबर है। उनका कहना है कि रिश्वतखोरी भी जमकर हो रही है।
उनका कहना है कि अगर जल्द ही शराब खोरी का धंधा कालोनी में बंद न हुआ तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
पुल के पास भी रहा तनातनी का माहौल
धनास के नए पुल के पास भी गांव निवासियों में आज सुबह तनातनी का माहौल रहा जब यहां पर एक कांग्रेस नेता द्वारा अपनी जमीन तक जाने के लिए अवैध रास्ता बनाया जा रहा था।
मौके पर धनास गांव के सरपंच कुलजीत सिंह भी पहुंचे जिन्होंने यहां पर बन रहे रास्ते को रुकवाया। कुलजीत के अनुसार यहां पर पुराने बने श्मशान घाट के बीचों बीच रास्ता बनाया जा रहा था जबकि यह जमीन पंचायत की है।