फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest Against Property Tax on 17

प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ धरना 17 को

Sun, 12 Jan 2014 02:59 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 12 Jan 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Protest Against Property Tax on 17
सिटीजन वेलफेयर डेवलपमेंट फोरम की कोर कमेटी की मीटिंग प्रधान सतवीर सिंह धनोआ की प्रधानगी में हुई।
विज्ञापन


फोरम के प्रेस सचिव जरनैल क्रांति ने बताया कि पंजाब स्तर पर प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में लोगों द्वारा किए जा रहे संघर्ष में एक नया मोड़ आया है।

विभिन्न जत्थेबंदियों ने मिलकर प्लॉट रेगुलेशन फीस और प्रॉपर्टी टैक्स विरोधी एक्शन कमेटी बनाई है। कमेटी की पिछले दिनों लुधियाना में एक मीटिंग हुई। वही, इस कमेटी से अब फोरम भी जुड़ गया है।


कमेटी द्वारा सर्वसमति से लिए गए फैसले के मुताबिक 17 जनवरी को पंजाब के सभी जिलों के डीसी दफ्तरों के सामने प्रॉपर्टी टैक्स विरोधी धरना दिया जाएगा।

धनोआ ने बताया कि धरने की तैयारी के लिए 14 जनवरी को फोरम की कार्यकारिणी की मीटिंग सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बुलाई गई है।

इसके अलावा धरने में शामिल होने के लिए अन्य सहयोग जत्थेबंदियों को भी अपील की गई है। इस मौके पर करम सिंह धनोआ, एचएस मंड, केएनएस सोढी, अलबेल सियान, हरदेव जटाना और पीएस विरदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed