{"_id":"71ca803d3972c7c596e8fb3ba002ed4f","slug":"protest-against-movie-of-aamir-s-pk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीके’ के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीके’ के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘पीके’ में हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। इन संगठनों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। वीरवार को हिंद क्रांति दल, हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कमिश्नर यूरेन्द्र सिंह हेयर को दिए इस मांग पत्र में संगठन के नेता मनोज नन्हा, विजय धीर और हरद्वारी लाल ने कहा है कि फिल्म में हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस फिल्म में भगवान शिव को गलत स्वरूप में पेश किया गया है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने कहा कि यह फिल्म हिंदू धर्म को आहत करने के लिए बनाई गई है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता ने हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू मर्यादा को ठेस पहुंचाने के लिए ही इस फिल्म का निर्माण किया है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने मांग की है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाए। केस दर्ज करने के बाद इन सभी की गिरफ्तारी की जाए।