फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against modi on yoga day, congress leaders might be arrested

मोदी के दौरे से पहले हिरासत में लिए जा सकते हैं कांग्रेसी, वजह बड़ी

Sun, 19 Jun 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
protest against modi on yoga day, congress leaders might be arrested
पार्किंग पर विवाद - फोटो : amar ujala

इंटरनेशनल योग दिवस से पहले 20 जून की रात को पुलिस कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले जा सकती है। कुछ नेताओं को उनके घर में ही नजरबंद किया जा सकता है। कांग्रेस ने मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस भवन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स की ओर से कार्यकर्ता कूच करेंगे। मालूम हो कि पिछले साल भी जब मोदी सेक्टर-63 के प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने आए थे तो भी पुलिस ने एक रात पहले कुछ कांग्रेसी नेताओं को घर से उठा लिया था। इसके बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर सुभाष चावला आदि सुबह प्रदर्शन में पहुंच गए थे , जहां पुलिस ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल सहित सभी कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था
विज्ञापन


काले कपड़े पहनकर जुमला डे मनाएंगे कांग्रेसी 
कांग्रेस ने 20 जून की शाम को सेक्टर-22 स्थित किरण सिनेमा के पास ‘जुमला डे’ मनाने की घोषणा की है। यहां पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को काले कपड़े पहनकर आने के लिए कहा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि इस डे को काला अध्याय के तौर पर मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी से मांगे जवाब 
छाबड़ा ने कहा कि 20 जून को इंटरनेशनल जुमला डे के मौके पर वे मोदी से योग आसनों के अलावा चुनाव से पहले जनता से किए गए जुमला आसनों का भी जवाब देने की मांग करेंगे। जनता यह जानना चाहती है कि काला धन आसन, व्यापम आसन, महंगाई आसन, माल्या आसन, महंगी दालें-राशन आसन, महंगे पेट्रोल डीजल आसन, हर चीज पर सर्विस टैक्स का आसन, ललित मोदी को भगाने का आसन, छत्तीसगढ़ का धन घोटाला आसन, बेरोजगारी आसन व दो करोड़ की नौकरी हर वर्ष देने वाला आसन, लोकतंत्र की हत्या के आसनों से देश बेहाल है, मोदी जी क्या करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed