फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Protection' of thieves havoc before

सुरक्षा के लिए लगाई थीं ग्रिल, चोर ले गए

Sun, 02 Feb 2014 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sun, 02 Feb 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
'Protection' of thieves havoc before
सेक्टर-15 में सुरक्षा कारणों से ग्रिल लगाने की विधिवत शुरुआत होते ही चोर 13 ग्रिल चुरा कर ले गए।
विज्ञापन


सेक्टर-15/14 की डिवाइडिंग रोड के किनारे से ये ग्रिल चोरी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टरवासी, स्थानीय पार्षद, डिप्टी मेयर सुनील तलवार मौके पर पहुंचे और बाद में चोरी का मामला दर्ज कराया गया। चोरी हुई ग्रिल की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।

सेक्टर की सुरक्षा दुरुस्त करने के लिए लोगों की वर्षों से मांग थी। शुक्रवार को मेयर उपिन्दर अहलूवालिया और डिप्टी मेयर ने 54 लाख रुपये से अधिक की लागत से पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रिल लगवाने की शुरुआत की, लेकिन इसके चंद घंटों बाद चोर ग्रिल चुरा ले गए।
विज्ञापन


जिस समय यह घटना हुई, ठेकेदार के कारिंदे आसपास की झुग्गी में सो रहे थे, लेकिन उन्हें भी भनक भी नहीं लगी।

ग्रिल चोरी होने का मामला दर्ज करा दिया गया है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, ठेकेदार को भी इसकी हिदायत दे दी गई है। साथ ही सेक्टरवासी भी नजर रखेंगे।
सुनील तलवार, डिप्टी मेयर

इस तरह की घटनाएं नहीं हो, इसके लिए कर्मियों को भी तैनात किया गया। इसके बावजूद चोरों ने 13 ग्रिल चुरा लिए। कार्य पूरा होने तक सभी कर्मियों को मौके पर ही रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भारत भूषण जैन, ठेकेदार

ऐसी घटनाओं से यह साबित होता है कि ग्रिल लगाने की कितनी आवश्यकता थी। इसमें हुई देरी के कारण पहले भी लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ा है।
- सुमन, रेजिडेंट

डिवाइडिंग रोड पर रात के वक्त हुई चोरी से यह साबित होता है कि चोरों को पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि यह पंचकूला के मुख्य मार्गों में से एक है। पुलिस को भी गश्त बढ़ानी होगी।
- वीरेन्द्र गर्ग, रेजिडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed