फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Proposed Delhi Tour of Punjab CM Bhagwant Mann cancelled

पंजाब: सीएम भगवंत मान का 18 अप्रैल का दिल्ली दौरा रद्द, अब तीन दिन बाद मंत्रियों के साथ जाएंगे

Sun, 17 Apr 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 02:22 PM IST
सार

अब भगवंत मान तीन दिन बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी की ओर से उनके दौरे को लेकर यह जानकारी दी गई है। हालांकि इसके पीछे की वजह को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Proposed Delhi Tour of Punjab CM Bhagwant Mann cancelled
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भवगंत मान और उनके मंत्रियों का दिल्ली दौरा रद्द हो गया। अब भगवंत मान तीन दिन बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी की ओर से उनके दौरे को लेकर यह जानकारी दी गई है। हालांकि इसके पीछे की वजह को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पंजाब में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करना था। मुख्यमंत्री मान के साथ राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य सचिव को भी रवाना होना था।

विज्ञापन


उनके इस दौरे की जानकारी गत सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके पंजाब समकक्ष मान और उनके कर्मचारी शिक्षा में सुधार देखने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। उनकी टिप्पणी के कुछ दिनों बाद विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल द्वारा मान की अनुपस्थिति में राज्य के शीर्ष नौकरशाहों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करने के बाद पंजाब सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए से चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लोगों से वादा किया था कि पंजाब में विश्व स्तरीय सुविधा वाले स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की मिसाल दी थी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में 16 हजार पिंड और मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। यह सारी सुविधाएं दिल्ली की तर्ज पर की जाएंगी। अब सरकार को एक माह हो चुका है इसी क्रम में मुख्यमंत्री मान शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed