फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Proposal for secure job of extension lecturer and guest faculty sent to the commission

Chandigarh News: एक्सटेंशन लेक्चरर व गेस्ट फैकल्टी की सुरक्षित नौकरी का प्रस्ताव आयोग के पास भेजा

Sun, 18 Aug 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Proposal for secure job of extension lecturer and guest faculty sent to the commission
मंत्रिमंडल की बैठक, मैच फिक्सिंग व जुआ खेलने और सट्टेबाजी को लेकर आई अध्यादेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के अगले ही दिन शनिवार को सैनी सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा हुई और सभी एजेंडों को मंजूरी के साथ चुनाव आयोग के पास भेजने का निर्णय लिया गया है। यदि चुनाव आयोग कैबिनेट के एजेंडों को मंजूरी दे देता है तो इसे तुरंत लागू कर दिया जाएगा।
बैठक के बाद सीएम सैनी ने बताया कि मुख्य एजेंडों में कच्चे कर्मचारियों की तर्ज पर उच्चतर शिक्षा विभाग के एक्सटेंशन लेक्चरर, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी को भी सुरक्षित किया जाएगा। ऐसे करीब दो हजार कर्मचारी हैं। वहीं, जो रह गए हैं, उनके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं, सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है, जिसमें प्रावधान किया गया है कि हरियाणा में मैच फिक्सिंग, जुआ खेलना व किसी मैच पर सट्टा लगाना संज्ञेय अपराध होगा।
विज्ञापन

बैठक में सीएम ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट को भी स्वीकार कर लिया है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वंचित अनुसूचित जातियों के लिए नौकरियों में दस फीसदी कोटा निर्धारित किया जाए। इसमें अनुसूचित जाति के कोटे में कोई बदलाव नहीं होगा। वंचित अनुसूचित जातियों में कुल 46 जातियां शामिल हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि राज्य सरकार चाहे तो एससी के आरक्षण में वर्गीकरण कर सकती है। पिछली कैबिनेट की बैठक में यह मुद्दा उठा था। उसके बाद मंत्रिमंडल ने इस मामले को अनुसूचित जाति आयोग के पास भेज दिया था और उसकी एक रिपोर्ट सरकार को देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएम ने जुआ व सट्टेबाजी के अध्यादेश के बारे में बताते हुए कहा कि हरियाणा में कोई भी व्यक्ति यदि किसी भी तरह की सट्टेबाजी में शामिल होता है या कोई मैच फिक्सिंग करता है तो उस पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा। ऐसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को जुर्म में दोषी पाए जाने पर सात साल की सजा और सात लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अनुबंधित कर्मचारी, एनएचएम वर्ग टू फेस इंस्ट्रक्टर, आरोही मॉडल स्कूल, कंप्यूटर प्रोफेशनल टीचर, फिक्स पे वाले कर्मचारियों को भी नौकरी की सुरक्षा का लाभ दिया जाएगा।

वन विभाग की भर्ती में महिलाओं की छाती मापने का क्लॉज हटा
सीएम ने बताया कि वन विभाग में ग्रुप सी की भर्ती में महिलाओं की छाती मापने के क्लॉज को हटाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। पिछले साल वन विभाग में निकली एक भर्ती में महिलाओं की छाती मापने पर काफी विवाद हो गया था। इससे भाजपा सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।


हमें विनेश पर गर्व, सम्मान में कमी नहीं रखेंगे: सैनी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट हरियाणा ही नहीं देश की बेटी हैं। पेरिस ओलंपिक में उनके प्रदर्शन से पूरे देश का सीना चौड़ा हुआ है। हमें विनेश पर गर्व है और हम उनके सम्मान में कोई कसर नहीं रखेंगे। कांग्रेस को सिर्फ राजनीति आती है, लेकिन भाजपा बेटी के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता में उनके साथ मीडिया सलाहकार प्रवीण अत्रे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed